[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग में आरटीई से प्राइवेट स्कूलों मे एडमिशन के लिए आए 500 आवेदन, डेडलाइन खत्म

हजारीबाग में आरटीई से प्राइवेट स्कूलों मे एडमिशन के लिए आए 500 आवेदन, डेडलाइन खत्म

0
हजारीबाग में आरटीई से प्राइवेट स्कूलों मे एडमिशन के लिए आए 500 आवेदन, डेडलाइन खत्म
हजारीबाग झारखंड शिक्षा परियोजना का कार्यालय. फोटो: प्रभात खबर

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh RTE Admission: झारखंड के हजारीबाग जिले में अलग-अलग 23 प्राइवेट स्कूलों में चालू सत्र (2026-27) यानी एक अप्रैल से पहले निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी वेबसाइट पर आवेदन की निर्धारित समय सीमा 14 मार्च को समाप्त हो गई. अब तक 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. सभी आवेदनों की शिक्षा विभाग स्क्रूटनी करेगा. इसके बाद 279 बच्चों की सूची नामांकन के लिए संबंधित स्कूलों को भेजी जाएगी. इस उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह नामांकन प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं.

सबसे अधिक इन स्कूलों के लिए आवेदन

सबसे अधिक बरकट्ठा प्रखंड में डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो, चौपारण प्रखंड में सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल बहेरा, शहरी क्षेत्र में नेशनल पब्लिक स्कूल और इचाक प्रखंड के चैंपियन बेसिक अकैडमी कुल चार जगहों पर 20-20 बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. वहीं, सबसे कम डाडी प्रखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी-ए में सिर्फ पांच बच्चों का नामांकन होगा.

किन स्कूलों में कितना होगा एडमिशन

  • बरही डीएवी पब्लिक स्कूल, नर्सरी: 10
  • बड़कागांव-डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी, एलकेजी: 08
  • बरकट्ठा-डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो, वन: 20
  • चौपारण-सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल बहेरा, वन: 20
  • शहरी क्षेत्र-दिल्ली पब्लिक स्कूल, वन: 15
  • शहरी क्षेत्र-जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी, नर्सरी: 10
  • शहरी क्षेत्र-लॉर्ड कृष्णा स्कूल अमृतनगर, वन: 10
  • शहरी क्षेत्र-संत पॉल स्कूल, वन: 10
  • शहरी क्षेत्र-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली, वन: 10
  • शहरी क्षेत्र-नेशनल पब्लिक स्कूल, वन: 20
  • शहरी क्षेत्र-संत स्टेफन स्कूल, वन: 15
  • शहरी क्षेत्र-श्री रामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन, नर्सरी: 12
  • शहरी क्षेत्र-माउंट एग्माउंट स्कूल, एलकेजी: 15
  • शहरी क्षेत्र-डीएवी पब्लिक स्कूल, नर्सरी: 15
  • शहरी क्षेत्र-नमन विद्या, नर्सरी: 07
  • शहरी क्षेत्र- रोजबड स्कूल, एलकेजी: 07
  • शहरी क्षेत्र-ओएसिस स्कूल हजारीबाग, नर्सरी: 10
  • शहरी क्षेत्र-न्यू हजारीबाग पब्लिक स्कूल हूपाद, नर्सरी: 10
  • इचाक-चैंपियन बेसिक अकैडमी, वन: 20
  • कटकमदाग-एंजेलस हाई स्कूल सिरसी, एलकेजी: 10
  • कटकमदाग- दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर, एलकेजी: 10
  • कटकमसांडी-संत अगस्टिन हाई स्कूल कंचनपूर, वन: 10
  • डाडी-डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी-ए, नर्सरी: 05

इसे भी पढ़ें: प्रिंस खान के गुर्गों पर मंडरा रहा काल, आठ दिन के अंदर धनबाद पुलिस के दूसरे एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ

क्या कहते हैं डीएसई

डीएसई आकाश कुमार ने बताया समय सीमा के भीतर बच्चों का नामांकन संबंधित प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए सभी उपायों पर गंभीर रूप से पहल की जा रही है. स्कूलों की सभी सीटों पर आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन हर हाल में होगा.

इसे भी पढ़ें: चतरा की महिलाओं कब मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा? राशि नहीं मिलने हो रहीं परेशान

Previous article बंगाल चुनाव : भाजपा की पहली सूची में आठ विधायकों का कटा टिकट, कई सीटों पर उम्मीदवार बदले
Next article डिजिटल या ओरिजिनल मार्कशीट! एडमिशन से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel