[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग में हथियारबंद नकाबपोशों का तांडव! व्यापारी परिवार से मारपीट, छह लाख और जेवरात लूटकर फरार

हजारीबाग में हथियारबंद नकाबपोशों का तांडव! व्यापारी परिवार से मारपीट, छह लाख और जेवरात लूटकर फरार

0
हजारीबाग में हथियारबंद नकाबपोशों का तांडव! व्यापारी परिवार से मारपीट, छह लाख और जेवरात लूटकर फरार
अपना जख्म दिखाते पीड़ित परिवार, Pic Credit- Prabhat Khabar

Hazaribagh Robbery Case, हजारीबाग, (रेयाज खां): हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत सूर्यकुंड गांव में जीटी रोड पर स्थित ‘सूर्यकुंड ट्रेडर्स’ नामक प्रतिष्ठान में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. अपराधियों ने दुकान और मकान से करीब छह लाख रुपये नगद और जेवरात की लूट की. विरोध करने पर व्यापारी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

रात 8 बजे नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

प्रतिष्ठान के संचालक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि रात करीब आठ बजे एक ऑल्टो कार और एक मोटरसाइकिल पर सवार छह नकाबपोश अपराधी दुकान में घुस आए. उन्होंने मुझे कब्जे में लेकर दुकान के ऊपरी तल्ले पर ले गए, जहां मुंह में टेप लगाकर और हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान दुकान में बैठे उनके छोटे पुत्र समीत पांडेय को भी अपराधियों ने बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया. बाद में अपराधी समीत को बंदूक की नोंक पर लेकर बगल में स्थित मकान में घुसे और वहां भी लूटपाट की.

Also Read: रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में फायरिंग, शंभू मुंडा गंभीर रूप से घायल, एक पुलिस हिरासत में

6 लाख नगद के साथ जेवरात लेकर भागे अपराधी

पीड़ित के अनुसार, अपराधी दुकान से करीब दो लाख रुपये नगद और घर से चार लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने चेहरे को नकाब और हेलमेट से ढक रखा था. पांच अपराधी रिवॉल्वर से लैस थे जबकि एक के पास चाकू था. भागने के दौरान एक अपराधी की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छूट गई. घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी नितीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया

मारपीट में घायल सुनील कुमार पांडेय, उनकी पत्नी नीलम देवी और पुत्र समीत पांडेय का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. घटना के बाद स्थानीय व्यावसायिक समुदाय और आम लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

Also Read: घाटशिला उपचुनाव हो गया त्रिकोणीय, BJP और JMM को जयराम का ये सिपाही देगा चुनौती

Previous article कुरियर व सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित
Next article Motihari : धनौती नदी में डूबने से किशोर की मौत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel