[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हजारीबाग: जेल गए कार्यपालक अभियंता अभी तक निलंबित नहीं, कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलित

हजारीबाग: जेल गए कार्यपालक अभियंता अभी तक निलंबित नहीं, कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलित

0
हजारीबाग: जेल गए कार्यपालक अभियंता अभी तक निलंबित नहीं, कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलित
हजारीबाग झील रोड स्थित जल संसाधन विभाग का प्रमंडलीय मुख्यालय कार्यालय

 हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड का हजारीबाग जिला इन दिनों राज्य स्तर पर कई मामलों में सुर्खियों में है. जिला कोषागार कार्यालय में वेतन घोटाला से लेकर बरही बैंक डकैती सहित अपराधिक घटनाओं पर हजारीबाग जिले की खुब चर्चा है. इसी कड़ी में एक मामला पुलिस विभाग के ACB यानी Anti-Corruption Bureau मतलब भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो से जुड़ा है. इसमें नौ अप्रैल 2026 को जेल भेजे गए कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को लगभग एक महीने बीतने के बाद भी विभागीय स्तर पर निलंबित नहीं किए जाने की खूब चर्चा है. इस चर्चा में कार्यालय के 80 से अधिक कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं. जितने मुंह उतनी बातें हो रही है. 

एक साथ दो जगहों पर कार्यपालक अभियंता 

हजारीबाग में प्रमंडलीय मुख्यालय जल संसाधन विभाग के अधीन जलपथ संख्या-टू और बरही प्रमंडल दोनों जगहों पर एक साथ कर्मचारियों का वेतन बाधित होने से सभी आंदोलित हैं. इन दोनों जगहों पर 80 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के प्रदेश संरक्षक सतीश कुमार सिंहा ने मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत और विभागीय सचिव दोनों से अविलंब कर्मचारियों के वेतन का भुगतान निर्धारित समय पर करने की मांग की है. जलपथ प्रमंडल संख्या टू हजारीबाग के साथ ही राहुल कुमार मालतो जलपथ प्रमंडल बरही के प्रभारी कार्यपालक अभियंता थे. बरही में ही विभागीय स्तर पर एक बड़ी योजना के नवनिर्माण में रिश्वत मांगे जाने पर एसीबी की बिछी जाल में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए हैं. इनके साथ एक सहायक अभियंता भी शामिल हैं. 

एसीबी ने 1.75 लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया 

जलपथ प्रमंडल संख्या-टू में कार्यरत कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को एसीबी ने 1.75 लाख रूपये रिश्वत लेते नौ अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हजारीबाग जेपी कारा भेजा गया.‌ वर्तमान समय वे जेल में बंद हैं. इधर लगभग 24 दिनों के बाद भी कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को नियमानुसार विभागीय स्तर पर निलंबन से संबंधित शनिवार यानी दो मई तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है. नियम अनुसार कोई भी कार्यपालक अभियंता अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन देने के लिए निकासी एवं व्यय पदाधिकारी (डीडीओ) होते हैं. सतीश कुमार सिंहा ने कहा अब तक राहुल कुमार मालतो को निलंबित नहीं किया गया है. वे जेल में रहते हुए अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं. इससे दोनों कार्यालयों में 80 से अधिक कर्मचारियों का वेतन बनने की प्रक्रिया पूरी तरह लंबित है. इससे कर्माचारी आंदोलित हैं.

पूरे मामले पर मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत से उनका पक्ष जानने को लेकर उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया. उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें:झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

Previous article ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, पहले हफ्ते में ही खत्म हुआ सफर
Next article औरंगाबाद में झोपड़ी में चल रही थी शराब की मिनी फैक्ट्री, भारी मात्रा में शराब बरामद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel