[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग फरार प्रेमी युगल हिरासत में

फरार प्रेमी युगल हिरासत में

0
फरार प्रेमी युगल हिरासत में

बरकट्ठा. बरकट्ठा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार दो प्रेमी युगलों को हिरासत में लिया है. पहले मामले में पुलिस ने 15 दिनों से फरार प्रेमी युगल को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा. इस बाबत लड़की के पिता ने गांव के ही सचिन साव (पिता महेंद्र साव) पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सोमवार को लड़की का हजारीबाग कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया, जबकि आरोपी सचिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के आरोप में ग्राम गंगपाचो निवासी पंकज कुमार (पिता किशुन महतो) व युवती को हिरासत में लिया गया. इस संबंध में युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने सोमवार को युवती का बयान दर्ज कराया और आरोपी पंकज को जेल भेज दिया. दोनों प्रेमी युगलों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है और साथ रहना चाहते हैं.

यौन शोषण के आरोपी को जेल

हजारीबाग. शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी डुमर गांव का पंकज प्रसाद है. उस पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज है. आरोप है कि उसने युवती को झांसा देकर कई माह तक शारीरिक संबंध बनाया. जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel