[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग हाथियों का उत्पात तीसरे दिन भी जारी, मोरांगी गांव में हाथियों के झुंड ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

हाथियों का उत्पात तीसरे दिन भी जारी, मोरांगी गांव में हाथियों के झुंड ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

0
हाथियों का उत्पात तीसरे दिन भी जारी, मोरांगी गांव में हाथियों के झुंड ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

हजारीबाग. हजारीबाग जिले में तीसरा दिन भी हाथियों का उत्पात जारी है. 14 फरवरी की देर रात सदर प्रखंड के मोरांगी गांव मे हाथियों का झुंड घुस गये. हाथियों के झुंड ने अमनासी सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. उनके परिवार के लोग हाथियों के भय से किसी तरह अपने जान बचाकर भागे. वहीं बगल घर के विकास कुमार गुप्ता व आसपास के लोग भी अपने जान बचाकर घर से बाहर निकल गये. वहीं परिवार के लोग घर के अंदर दुबक गये. मोरांगी गांव में हाथियों के घुसने की सूचना मिलते ही क्युआरटी की टीम वहां पहुंची. लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति हाथियों को नही छेड़ें. गांव में हाथियों के घुसने की जानकारी होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें. घटना की जानकारी मिलते ही मोरांगी पंचायत की मुखिया दयामणी टोप्पो पीडित परिवार के घर पहुंची.

स्ट्रिट डॉग हाथियों के आने का करते हैं अगाह

मोरांगी के ग्रामीणो ने कहा कि गांव में हाथियों के आने की आहट होते ही गांव के सभी आवारा कुत्ते भौंकने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि आये दिन हाथियों के उत्पात की जानकारी विभिन्न मीडिया के माध्यम से मिल रही है. गांव के आवारा कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण सतर्क हो गये.

कई गांव के लोग दहशत में

हाथियों के लगातार हो रहे उत्पात से सदर प्रखंड के कई गांव के लोग दहशत मे रात गुजार रहे हैं. इनमें मोरांगी, हतियारी, डेमोटांड, तुरांव, पौता, खंभा टांड, गणेशीटांड, हुपाद, भेलवारा, चेहला समेत कई गांव के लोग दहशत मे रह रहे हैं. हालांकि वन विभाग की टीम उक्त सभी गांवो मे सायरन बजाकर हाथियों से सतर्क रहने की अपील कर रहे है.

हमार हाथी एप्प का करें इस्तेमाल

पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्जवल ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा विकसित यह आधिकारिक मोबाइल एपलीकेशन है. राज्य मे हाथियों के रियल टाइम निगरानी आम जनता को त्वरित सूचना प्रदान करने और हाथी मानव के संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से बनाया गया है. इस एप्प के माध्यम से हाथियों का लाइव लॉकेशन की जानकारी मिलती है. जंगल के आसपास निवास करनेवाले लोगों को इस एप्प का इस्तेमाल करना चाहिये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel