[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग निदेशक ने मेगालिथ स्थल का निरीक्षण किया

निदेशक ने मेगालिथ स्थल का निरीक्षण किया

0
निदेशक ने मेगालिथ स्थल का निरीक्षण किया

बड़कागांव. पकरी बरवाडीह स्थित विश्व प्रसिद्ध इक्विनॉक्स प्वाइंट एवं मेगालिथ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर पर्यटन विभाग के निदेशक आरिफ एकराम ने दौरा किया. ग्रामीणों व मौजूद लोगों से विस्तृत जानकारी ली. इस स्थल को विकसित करने के लिए जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी से भी जानकारी ली. कहा कि क्षेत्रफल लगभग 1600 मीटर है, जिसमें सीएसआर मद से तीन करोड़ की राशि आवंटित की गयी है. चहारदीवारी निर्माण के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपये की कार्य योजना के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. रैयतों ने रोजगार व मुआवजा की मांग की : बरवाडीह के ग्रामीणों ने निदेशक को बताया कि यह जमीन रैयती है. इसीलिए रैयतों ने मुआवजा व रोजगार की मांग की. निदेशक ने कहा कि विभाग द्वारा यह निर्णय लिया जायेगा. निदेशक ने पुरातात्विक विभाग से जानकारी ली कि यहां पुरातत्व विभाग द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है या नहीं. विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि यहां विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों की शिकायत पर निदेशक ने कहा कि इस मुद्दे पर जियोलॉजिकल विभाग से सर्वे करवाकर केंद्र सरकार को बताया जायेगा. मौके पर कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अमरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता लव कुमार, कनीय अभियंता धनंजय कुमार, अमीन नरेंद्र कुमार, कर्मचारी मनीष पाठक, जितेंद्र दास, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव के अलावा रैयत व ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel