[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग डीबीटी के कार्यों में प्रगति लाने का दिया निर्देश

डीबीटी के कार्यों में प्रगति लाने का दिया निर्देश

0
डीबीटी के कार्यों में प्रगति लाने का दिया निर्देश

ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा डीडीसी ने की

हजारीबाग.

ग्रामीण विकास विभाग से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने अपने कार्यालय में की. बैठक में परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन, प्रत्येक गांव में पांच योजनाओं का क्रियान्वयन, वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान योजना को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, अबुआ आवास में मानव दिवस सृजन करने, बिरसा हरित ग्राम योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित भूमि में पीट कार्य करने, एरिया ऑफिसर एप, एनएमएमएस, डीबीटी के कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश डीडीसी ने दिया. डीडीसी ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अब तक जिले में किये गये कार्य की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन कर अबुआ आवास योजना का लाभ दें. उप विकास आयुक्त ने कहा कि आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन हो ताकि लोगों को लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel