[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

0
डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

हजारीबाग. नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संत कोलंबस कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने मतदान कर्मियों की तैनाती, मतदान सामग्री के वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाये, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

डायट में करियर टॉक पर कार्यशाला आज

हजारीबाग. शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को करियर टॉक पर कार्यशाला का आयोजन होगा. इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने की है. इसमें सभी 16 प्रखंडों से एक माध्यमिक व उच्चतर सहित सभी 10 कस्तूरबा एवं छह झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय चयनित हैं. कार्यक्रम में चयनित सभी स्कूल के कक्षा नौवीं और 11वीं के तीन-तीन विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. डीएसइ सह डायट प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि चयनित स्कूलों में से एक-एक शिक्षक को कार्यशाला में गाइड शिक्षक के रूप में बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यशाला में विशेषज्ञ करियर के विभिन्न विकल्पों, इंडस्ट्री ट्रेंड्स आदि पर जानकारी देंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel