[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग Hazaribagh: दनुआ घाटी में आधा दर्जन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

Hazaribagh: दनुआ घाटी में आधा दर्जन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

0
Hazaribagh: दनुआ घाटी में आधा दर्जन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार
दनुआ घाटी में दुर्घटना के बाद लोगों की मदद करते स्थानीय लोग

जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के दनुआ घाटी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक वाहन सड़क किनारे पलट गया. जब की कई वाहनों के अगले और पिछले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना रात्रि 9.45 बजे की है. घटना के बाद घाटी क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सभी गाड़ियां झारखंड से बिहार की ओर जा रही थी.

तेज रफ्तार बना काल

ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और घाटी में लगातार बढ़ते वाहनों की संख्या की वजह से यह दुर्घटना हुई. टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग और थाना प्रभारी पंकज कुमार, चेकपोस्ट प्रभारी नितिन कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. घायलों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया. कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कुछ देर में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात फिर से बहाल कराई है.

वाहनों के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिसकर्मी काफी देर तक मौके पर डटे रहे. घटना के बाद घाटी में सफर करने वाले लोगों में भय का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दनुआ घाटी में सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय करने, भारी वाहनों की गति नियंत्रित कराने और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. खबर लिखे जाने तक पुलिस एवं स्थानीय लोग घटना स्थल पर डटे हैं. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच की जा रही है. इस बड़ी दुर्घटना में कुछ लोगों के वाहन के नीचे दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें…

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: शादी से 3 दिन पहले अगवा हुई नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: नकली NCERT किताबों की बिक्री पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, तीन संचालकों पर FIR 

Previous article Giridih News :कोयला चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Next article Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel