सैकड़ों लीटर देसी शराब व जावा महुआ नष्ट

कटकमदाग पुलिस ने की छापामारी

By SUNIL PRASAD | February 3, 2026 11:12 PM

कटकमसांडी. नगर निगम चुनाव को देखते हुए अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से कटकमदाग पुलिस ने मंगलवार को मसरातू, कुद और रेवाली गांव के कई घरों में छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों लीटर देसी शराब और कई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप है. कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले बख्शे नहीं जायेंगे. यह अभियान जारी रहेगा. नशा करते भी लोग पकड़े जायेंगे, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी.

20 लीटर महुआ शराब जब्त, 100 किलो जावा नष्ट

चरही. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सघन छापामारी अभियान चरही थाना क्षेत्र के तापीन साउथ, चरही बाजार व विभिन्न क्षेत्रों में चलाया. इस दौरान तापीन साउथ में लगभग 100 किलो जावा महुआ सहित शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरणों को नष्ट किया गया. 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहे. चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी जारी रहेगी. अभियान में एएसआइ रंजीत सिंह, हवलदार अनिल रजक, सिपाही बिनोद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.