[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग 13 केंद्रों पर सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा शुरू

13 केंद्रों पर सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा शुरू

0
13 केंद्रों पर सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा शुरू

हजारीबाग. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. इस वर्ष हजारीबाग जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें अधिकांश शहरी क्षेत्र में स्थित हैं. परीक्षा में 8,339 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा केंद्रों में संत जेवियर स्कूल, होली क्रॉस स्कूल, श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम, एसएस विद्या मंदिर, संत स्टीफेंस स्कूल, माउंट एगमोंड स्कूल, एसपीबी पब्लिक स्कूल, एंजेल हाइस्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल जीटी रोड तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हैं. परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की सघन जांच की गयी तथा निर्धारित समय पर ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गयी.

विद्यार्थियों के चेहरे पर झलक रहा था संतोष

परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष झलक रहा था. संत स्टीफेंस स्कूल की अस्मिता भारती ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी आसान था. डीएवी के असीम ने गणित का प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का बताया. वहीं सोनाक्षी ने कहा कि उनके सभी विषय अच्छे गये. सीबीएसइ के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गयी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel