[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग जातिगत विभाजन से हिंदू समाज कमजोर : आशुतोष

जातिगत विभाजन से हिंदू समाज कमजोर : आशुतोष

0
जातिगत विभाजन से हिंदू समाज कमजोर : आशुतोष

इचाक. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सनातन प्रेमियों द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य हिंदू एकता और भाईचारा को मजबूत करना और समाज में व्याप्त जातिगत दुर्भावना, छुआछूत और भेदभाव को मिटाना है. इसी निमित्त रविवार को इचाक प्रखंड के गोबरबंदा और दरिया मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ. जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए. दरिया में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद प्रतिनिधि अशोक मेहता ने की. संचालन मुखिया नंदकिशोर मेहता ने किया. मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक आशुतोष जी ने भारत के इतिहास पर चर्चा की. कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बांटने की साजिश रची गयी है, जिसका हम जाने-अनजाने शिकार हो रहे हैं. जबतक हिंदू समाज जातियों में बंटा रहेगा, तब तक कमजोर बना रहेगा. ऐसे में एक दिन हमारा अस्तित्व मिट जायेगा. रंजीत शर्मा ने कहा कि वैदिक काल में चार वर्ण कर्म आधारित थे. हम सभी को एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है. विहिप के अरविंद कुमार मेहता ने कहा कि सनातन प्रेमियों में एकता जरूरी है. जदयू के अर्जुन मेहता ने कहा कि हिंदू बहुल क्षेत्र में धर्मांतरण का गोरखधंधा चल रहा है, जिसे रोकना जरूरी है. ओम प्रकाश मेहता ने प्रत्येक मंगलवार को मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कराने व इसमें अधिकाधिक संख्या में सनातन प्रेमियों से भाग लेने की बात कही. इधर सिझुआ हाइस्कूल मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का नेतृत्व अजय गुप्ता व संचालन अनिल पांडेय ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel