[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग बरकट्ठा के बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से बच्चे की मौत, बुझ गया घर का चिराग

बरकट्ठा के बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से बच्चे की मौत, बुझ गया घर का चिराग

0
बरकट्ठा के बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से बच्चे की मौत, बुझ गया घर का चिराग
बरकट्ठा के बंद पड़े अवैध खदान में बच्चे के डूबने के बाद तलाश करते ग्रामीण. फोटो: प्रभात खबर

बरकट्ठा से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. यह घटना ग्राम पंचरुखी तिलैया स्थित महाबर पहाड़ के पास बंद पड़े एक अवैध पत्थर खदान में हुई. मृतक की पहचान धरहरा बदाही गांव निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वह संतोष कुमार का पुत्र था. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे सौरभ अपने कुछ दोस्तों के साथ खदान में जमा पानी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

दोस्तों ने दी परिजनों को सूचना

घटना के बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया और तुरंत गांव जाकर परिजनों को जानकारी दी. बच्चे के डूबने की खबर मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने अपने स्तर से बच्चे को खोजने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी और खदान की खतरनाक स्थिति के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी.

पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू किया तलाश अभियान

घटना की सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खदान में डूबे बच्चे के शव को निकालने का प्रयास शुरू किया. खदान में काफी गहराई तक पानी भरा हुआ था, जिससे शव निकालने में काफी परेशानी हो रही थी. समाचार लिखे जाने तक शव को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी थे. पुलिस प्रशासन द्वारा भी स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन की जा रही थी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सौरभ कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है. बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बेसुध हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सौरभ पढ़ाई में भी अच्छा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा था.

इसे भी पढ़ें: लातेहार के कैमा गांव में तनाव, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

गुजरात में मजदूरी करते हैं पिता

ग्रामीणों के अनुसार सौरभ के पिता संतोष कुमार मजदूरी करने के लिए गुजरात में रहते हैं. वह करीब दस से पंद्रह दिन पहले ही काम के सिलसिले में गुजरात गए थे. बेटे की मौत की खबर उन्हें फोन पर दी गई है. इस दुखद खबर के बाद परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद पड़े अवैध खदानों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर हाट में भटका मिला बच्चा, ‘बाल सुरक्षा’ अभियान के तहत परिजनों से मिलाया गया

Previous article सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह पार्टनर से मन की बात कह पाएंगे या उलझन रहेगी?
Next article होली के रंगों में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और विकास के संदेश के साथ दिखे सीएम धामी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel