हजारीबाग. सदर प्रखंड के सिलवार क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित सिलवार क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला औरिया क्रिकेट अकादमी बनाम पलामू क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में ओरिया अकादमी ने पलामू अकादमी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि भैया मुरारी सिन्हा ने विजेता उपविजेता टीम को कप व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. यह प्रतियोगिता सिलवार मैदान मे चार जून से शुरू हुई थी. इसमे बारह टीमों ने हिस्सा लिया था. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र मे युवाओं के अंदर छिपी क्रिकेट प्रतिभा को सामने लाना है. आयोजन को सफल बनाने मे राजेश गोप, शिवम यादव, सौरव, सुमित, ऋषी, सन्नी समेत आयोजन समिति के सदस्यों की भूमिका रही.