जुलूस में छूरेबाजी का आरोपी गिरफ्तार
दारू में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई थी घटना
By SUNIL PRASAD |
April 4, 2026 10:41 PM
दारू. रामनवमी जुलूस में छूरा से जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी करन कुमार (पिता स्व बैजनाथ प्रसाद) ग्राम बासोबार का निवासी है. उस पर रामनवमी जुलूस में इरगा निवासी गुलाब साव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप है. गुलाब साव का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है. घटना को लेकर घायल युवक के पिता तिलक साव ने दारू थाना में चार लोगों पर मामला दर्ज कराया था.
फरार वारंटी पलामू से गिरफ्तार
कटकमसांडी. कटकमसांडी पुलिस ने वारंटी आकाश कुमार (पिता मनोज कुमार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ढेला गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने उसे लेस्लीगंज से गिरफ्तार किया. कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि आरोपी एक साल से फरार था. वह उत्पाद अधिनियम का अभियुक्त है.
ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पहचान नहीं
चलकुशा. कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर दसरा ब्लॉक हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
...