[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग पशुधन योजना के नाम पर 70 हजार की साइबर ठगी

पशुधन योजना के नाम पर 70 हजार की साइबर ठगी

0
पशुधन योजना के नाम पर 70 हजार की साइबर ठगी

चौपारण. सरकारी योजना के लाभ का झांसा देकर साइबर ठग वृंदावन निवासी गणेश दांगी के खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिये. ठगों ने युवक को पशुधन योजना के तहत सब्सिडी पर गाय दिलाने का झांसा दिया था. इस संबंध में भुक्तभोगी ने रविवार को थाना में आवेदन दिया है. गणेश दांगी के अनुसार शनिवार की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करनेवाले में खुद को विभाग का अधिकारी बताते हुए पशुधन योजना के तहत 60 प्रतिशत सब्सिडी पर चार गाय देने की बात कही. उसने एक लिंक भेजा और उसे भरकर सबमिट करने को कहा. गणेश ने लिंक पर क्लिक किया, तो उसके मोबाइल पर ओटीपी आया. ठग के कहने पर ओटीपी साझा करते हुए उसके खाते से पैसे कटने का मैसेज आया. उसके खाते से नौ किस्तों में कुल 70 हजार रुपये कट गये. 18 जनवरी को उसके पास मुंबई और गोवा पुलिस के नाम से फर्जी कॉल आने लगा. ठगों ने पुलिस बनकर उसे जेल भेजने की धमकी देकर और पैसों की मांग की. तब उसे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है. इस संबंध में थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel