[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग कार से 55 कार्टून अवैध विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

कार से 55 कार्टून अवैध विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

0
कार से 55 कार्टून अवैध विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

हजारीबाग. अवैध शराब कारोबारी तस्करी के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बिहार का नंबर लगी एक कार का उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा है. सूचना के आधार पर उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में मंगलवार तड़के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक सफेद रंग की कार को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भाग निकला. कार पर झारखंड का नंबर अंकित था. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन का पीछा शुरू किया.

सलगांवा में कार छोड़कर भागा चालक

पीछा करने पर चालक कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगांवा स्थित हाइस्कूल के पास कार छोड़कर फरार हो गया. तलाशी लेने पर कार से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग ने 55 कार्टून में रखी लंदन ब्रेवरेज निर्मित जॉर्ज विलियम ब्रांड की 180 एमएल पैकिंग वाली कुल 475.2 लीटर विदेशी शराब तथा रॉयल ग्रीन ब्रांड की 375 एमएल की छह बोतलें जब्त कीं. कार के अंदर से बिहार का एक नंबर प्लेट भी मिला है. विभाग ने कार को भी जब्त कर लिया है. बरामद शराब की कीमत करीब 5.5 लाख रुपये आंकी गयी है. उत्पाद विभाग के अनुसार मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है. छापामारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह तथा सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel