[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग 30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र

30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र

0
30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र

हजारीबाग. मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की हस्तशिल्प विकास योजना के तहत सोहराई महिला विकास समिति लघु उत्पादन इकाई दीपूगढ़ा में आयोजित 25 दिवसीय कौशल उन्नयन सोहराई पेंटिंग प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ. समापन पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. यह प्रशिक्षण 19 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक चला, जिसमें सोहराई पेंटिंग उत्पादन इकाई की 30 महिला सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. सभी प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन 150 रुपये की दर से स्टाइपेंड का भुगतान प्रशिक्षण समाप्ति के बाद ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते में भेजा जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड हजारीबाग के जिला उद्यमी समन्वयक श्रीश पति त्रिपाठी मौजूद थे. उनके साथ प्रशिक्षण एजेंसी जन जागरण केंद्र के सचिव संजय कुमार सिंह, जन जागरण केंद्र के डायरेक्टर अजय सिंह, पद्मश्री बुल्लू इमाम के पुत्र गुस्ताफ इमाम, सोहराई महिला विकास समिति की सचिव अलका इमाम, कटकमसांडी प्रखंड के लघु कुटीर बोर्ड समन्वयक अशफाक अहमद, एलिजाबेथ तथा सभी प्रशिक्षु महिलाएं उपस्थित थीं.अतिथियों ने कहा कि बोर्ड का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग जिले में लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना और पारंपरिक सोहराई पेंटिंग को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है. इसी उद्देश्य से बोर्ड द्वारा सोहराई समिति को कोलकाता के शांति निकेतन का भ्रमण भी कराया गया. समापन समारोह में संजय सिंह ने सभी से टीम वर्क के साथ कार्य कर सोहराई पेंटिंग को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel