बरही. बरही भगवती मंदिर परिसर में नौ दिन से चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को महाहवन से हुई. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर महाभंडारा किया गया. इसमें पहले ब्राह्मणों व कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया. इसके बाद लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. महाभंडारा दोपहर से देर रात तक चला. व्यवस्था के संचालन में यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र रजक, रमेश ठाकुर, अध्यक्ष विपिन सिन्हा, महासचिव बलराम केसरी, कोषाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर बबलू, अवधेश सिंह, लल्लू सिंह, पंकज वर्णवाल, कन्हैया सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय, गुरुदेव गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव सहित दर्जनों लोग लगे हुए थे.