नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Prabhat Khabar News Desk | February 14, 2026 10:41 PM

घाघरा. थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार रात की है. लड़की गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रही थी. इस दौरान घात लगाये गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन तालाब की ओर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद युवक ने लड़की को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी. इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी. घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिक दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. पूछताछ में अपराधी स्वीकार करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

आग से झुलसने से दो महिला घायल

गुमला. अलग-अलग स्थान पर शनिवार की सुबह आग से दो महिला झुलस घायल हो गयी. पहली घटना बसिया थाना के चिंतामनकुरा गांव निवासी 17 वर्षीय चामीन कुमारी शनिवार सुबह छह बजे चूल्हे के पास अपने बच्चों को लेकर आग ताकते हुए खाना बना रही थी. इस दौरान नीचे साड़ी में आग पकड़ ली. घटना में उसके पैर और चेहरे में जल कर घायल हो गयी. वहीं गोद लिए बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दूसरी घटना पालकोट थाना के खरवाटोली निवासी 17 वर्षीय सुष्मिता कुमारी है, जो शनिवार सुबह सात बजे चूल्हा जला कर खाना बनाने के दरमियां साड़ी में आग पकड़ ली, जिसे बुझाने की कोशिश करते हुए देखते-देखते शरीर के काफी हिस्सा जल गया. दोनों घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.