[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

0
पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

सिसई.

सिसई थाना के नगर ठेठइटांगर गांव से कुछ दूर स्थित डोबडोबी ढोड़हा से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान ठेठइटांगर निवासी निरंजन उरांव उर्फ राजू (35) के रूप में की है. मृतक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह से कूच दिया गया है. परिजनों ने कहा है कि उसके बेटे की हत्या की गयी है. मृतक के पिता दशरथ उरांव ने बुधवार को अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि सोमवार को निरंजन के पांच छह परिचित दोस्त घर आये थे और निरंजन के साथ उनलोगों की बहस हुई थी. इसके बाद वे लोग घर से चले गये. शाम को निरंजन घर से निकला और घर नहीं लौटा. परिजन उसे खोज रहे थे. इस दौरान डोबडोबी ढोड़हा में शव होने की जानकारी मिलने पर वहां जाने पर शव उनके पुत्र का था. पुलिस बुधवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द मामले का उद्भेदन करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel