युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी

युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी

By Prabhat Khabar News Desk | June 16, 2026 9:50 PM

गुमला. सदर थाना के बसुआ पतराटोली गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी, अभद्र व्यवहार, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि 13 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने घर से कुछ दूरी पर गयी थी. इस दौरान गांव के मोहम्मद हाफिज उसके पास आया और उससे पूछताछ करने लगा. युवती का आरोप है कि जवाब नहीं देने पर आरोपी ने गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की. हाथ पकड़ कर अभद्र व्यवहार किया तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. आवेदन के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसका टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और मारने की धमकी दी. घटना के बाद युवती ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद पीड़िता ने 15 जून 2026 को गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी. मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच सहायक अवर निरीक्षक पूरन चंद्र माली को सौंपी गयी है. पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.