[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

0
महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

सदर अस्पताल में महिला के परिजन व ससुराल वालों के बीच हुई कहासुनी

गुमला

. शहर के बड़ाइक मुहल्ला स्थित किराये के घर में शादीशुदा महिला सोनल देवी ने अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर सदर अस्पताल गुमला लाये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते गुमला पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतका के पति धीरेंद्र कुमार ने थाना को लिखित आवेदन सौंपा है. एसआइ विनय कुमार महतो ने कहा कि पति ने आवेदन दिया है. मृतका के परिजन किसी प्रकार का आवेदन ससुराल वालों के खिलाफ देना चाहते हैं, तो वे थाना में सौंपे आवेदन में मृतका के पति ने कहा कि रविवार को मैं अपने दुंदुरिया स्थित बन रहे मकान को देखने गया था. जहां से सुबह सात बजे लौटने पर देखा कि मेन दरवाजा बंद था. खोलने के लिए अपनी पत्नी सोनल देवी को आवाज देने लगा, परंतु दरवाजा नहीं खोली. 10 मिनट बाद दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे, तो उसे पंखा पर दुपट्टे के सहारे लटका पाया. इसके बाद परिजनों के सहयोग से उसे उतार कर सदर अस्पताल गुमला लाया. जिसके बाद चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. इधर मृतका के फूफा सह शिक्षक सुनील कुमार को सूचना मिलने पर वह भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां मृत महिला के ससुराल वालों के साथ उनकी तू-तू, मैं-मैं हुई. उन्होंने मृतका के पति धीरेंद्र कुमार पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में विवाह हुआ था. तब से मृतका का पति उसे शराब का सेवन कर प्रताड़ित कर रहा था. इससे उनकी भतीजी ने घटना को अंजाम दिया है. मृतका का मायका लक्खीसराय बिहार के सरमा गांव में है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel