[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला पत्नी ने सोते हुए पति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पत्नी ने सोते हुए पति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

0
पत्नी ने सोते हुए पति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

रायडीह. थाना क्षेत्र के कोनकेल गांव में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. एक पत्नी ने अपने ही पति के सिर पर अज्ञात भारी वस्तु से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया. गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय मुकेश तिर्की का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे क्षेत्र में भीषण आंधी और बारिश हो रही थी, जिससे बिजली कटी हुई थी. पूरा परिवार खाना खाकर सो चुका था. मुकेश अपने बेटे अनुरा तिर्की के साथ सोया था, तभी उसकी पत्नी शांति देवी ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर जब घरवाले पहुंचे, तो मुकेश खून से लथपथ तड़प रहा था. घायल मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी पिछले 4 से 5 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रही है. उसका इलाज रांची के कांके स्थित मानसिक अस्पताल में चल रहा है. शांति का इलाज लंबे समय से जारी है, लेकिन बीच-बीच में दवा छोड़ देने के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है. सोमवार की रात भी शायद दौरे के कारण उसने अचानक हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद घर में मची अफरा-तफरी का लाभ उठा कर शांति देवी मौके से फरार हो गयी. परिजनों ने रात करीब दो बजे आनन-फानन में मुकेश को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद से ही शांति देवी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश तेज कर दी है और मामले की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है. पुलिस अब मामले की छानबीन और लापता महिला की तलाश में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel