[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम किया एनएच

मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम किया एनएच

0
मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम किया एनएच

सिसई. सिसई प्रखंड अंतर्गत रेडवा गांव के समीप शनिवार को सोगड़ा और पंडरिया गांव के ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक एनएच जाम कर दिया. ग्रामीण सड़क हादसे में मृत विजय घांसी के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा तथा सभी घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराने की मांग कर रहे थे. बाइपास और सिसई मेन रोड को जोड़ने वाले मुहाने पर सड़क अवरुद्ध किए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलते थानेदार संतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जायेगी. आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने जाम हटाया.

हाइवा ने कई वाहनों को रौंदा था, घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया था चालक

ग्रामीणों के अनुसार 26 फरवरी की शाम करीब छह बजे बाइपास में पंडरिया गांव के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने स्कूटी, बाइक और ठेला को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा में बालू लदा था और वह गुमला से रांची की ओर तेज गति से जा रहा था. हादसे में सोगड़ा गांव निवासी स्कूटी सवार विजय घांसी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं सोगड़ा के मुकेश खड़िया, विवेक खड़िया, सुकरा लोहरा, बबलू लोहरा तथा पंडरिया गांव के ठेला चालक विरे गोप और उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. दुर्घटना में ठेला भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

चार अप्रैल को होनी थी शादी, घर में छाया मातम

परिजनों के अनुसार विजय घांसी की शादी आगामी चार अप्रैल को तय थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel