[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला आत्मदाह करने पहुंचीं सब्जी दुकान चलाने वाली महिलाएं, डीसी ऑफिस पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर जानें क्या हुआ

आत्मदाह करने पहुंचीं सब्जी दुकान चलाने वाली महिलाएं, डीसी ऑफिस पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर जानें क्या हुआ

0
आत्मदाह करने पहुंचीं सब्जी दुकान चलाने वाली महिलाएं, डीसी ऑफिस पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर जानें क्या हुआ
डीसी ऑफिस के बाहर अपने गुस्से का इजहार करतीं सब्जी विक्रेता महिलाएं. फोटो : प्रभात खबर

Vegetable Sellers Protest in Gumla| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला शहर के जशपुर रोड सड़क किनारे से प्रशासन ने सब्जी दुकानों को हटा दिया, तो आक्रोशित सब्जी विक्रेता महिलाएं सोमवार को चंदाली स्थित डीसी ऑफिस आत्मदाह करने पहुंच गयीं. ऐन वक्त पर गुमला अंचल के सीओ (अंचल अधिकारी) हरीश कुमार और महिला पुलिस वहां पहुंचीं. सब्जी विक्रेताओं को समझा-बुझाकर आत्मदाह करने से रोका. सीओ ने काफी देर तक दुकानदारों को समझाया. तब जाकर महिलाएं मानीं और आत्मदाह के निर्णय को वापस लिया.

महिला ने किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास

चंदाली स्थित गुमला समाहरणालय पहुंची सब्जी विक्रेता महिलाओं ने उपायुक्त से मुलाकात करने की मांग की. उपायुक्त उस वक्त कार्यालय में नहीं थीं. इसी क्रम में सब्जी विक्रेता महिलाएं बोतल में पेट्रोल लेकर समाहरणालय भवन में पहुंची. सभी सब्जी विक्रेता महिलाओं ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगाने की कोशिश करने लगीं. तभी उनसे माचिस का डिब्बा छीन लिया गया.

डीसी ऑफिस के बाहर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

इस क्रम में घंटों समाहरणालय भवन में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, तो सदर अंचल अधिकारी हरीश कुमार वहां पहुंचे. सब्जी विक्रेता महिलाओं ने कहा कि उन्हें पहले की तरह जशपुर रोड के किनारे दुकान लगाने की अनुमति दी जाये. अगर ऐसा नहीं है, तो सभी के लिए रोड के किनारे 8 बाई 4 की दुकान बनाकर आवंटित किया जाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘गुमला शहर की सभी सड़कों से सब्जी दुकानों को हटायें’

महिलाओं ने कहा कि उन्हें वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पर्याप्त स्थान नहीं है. शेड में गर्मी लगती है. समय-समय पर वहां कार्यक्रम होते रहते हैं. इससे दुकानदारी प्रभावित होती है. इतना ही नहीं, उन्होंने मांग की कि अगर जशपुर रोड से सब्जी विक्रेताओं को हटाया गया है, तो गुमला शहर की सभी सड़कों से सब्जी दुकानों को हटाया जाये.

Vegetable Sellers Protest In Gumla Jharkhand News
आत्मदाह करने पर अड़ी सब्जी विक्रेता महिलाओं को समझाते अंचल अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

दुकान मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन : देवकी

सब्जी दुकानदारों के आंदोलन का नेतृत्व कर रही देवकी देवी ने कहा है कि सब्जी दुकानदारों के लिए जब तक स्थायी दुकान की व्यवस्था नहीं हो जाती, यह आंदोलन जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर सब्जी दुकानदार हटने वाले नहीं हैं. प्रशासन के कारण आज कई परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति आ गयी है. प्रशासन सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थायी दुकान की व्यवस्था करे.

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में डायन बिसाही का आरोप लगाकर विधवा के बाल काटे, निर्वस्त्र करके घुमाया, 20 हजार रुपए लिये

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला

Dhan Ropni in Ranchi: मानसून की बारिश रुकी, तो खेतों में उतरे किसान, रांची में शुरू हुई धनरोपनी

Nowcast Weather Warning: सावधान! अगले 2 घंटे में रांची समेत 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

Previous article Samastipur News:निगम के समान्य बोर्ड की बैठक आहुत नहीं होने पर पार्षद करेंगे तालाबंदी
Next article यूजीसी नेट का रिजल्ट आज होगा जारी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel