[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला दुकान-दुकान भटक रहे किसान, नहीं मिल रही यूरिया, गुमला में 176363 हेक्टेयर में हो चुकी है धान की खेती

दुकान-दुकान भटक रहे किसान, नहीं मिल रही यूरिया, गुमला में 176363 हेक्टेयर में हो चुकी है धान की खेती

0
दुकान-दुकान भटक रहे किसान, नहीं मिल रही यूरिया, गुमला में 176363 हेक्टेयर में हो चुकी है धान की खेती
गुमला में किसानों को नहीं मिल रही खाद.

Urea Scarcity in Gumla: गुमला जिले में किसान यूरिया के लिए दर-दर (दुकान-दुकान) भटकने को विवश हैं. खेतों में लगी फसल धान की अच्छी पैदावार के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन जिले की करीब 80 फीसदी किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है. किसान कभी इस दुकान, तो कभी उस दुकान जा रहे हैं. लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है. बताते चले कि धान जिले की प्रमुख फसल है.

1.70 लाख से 1.90 लाख हेक्टर में होती है धान की खेती

हर साल सिर्फ खरीफ मौसम में जिले भर में 1.70 लाख हेक्टेयर से लेकर 1.90 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की जाती है. इसमें इस साल अब तक जिले भर में 176363 हेक्टेयर में धान की खेती की जा चुकी है, जिसमें रोपा विधि से 140551 हेक्टेयर भूमि व छींटा विधि से 35812 हेक्टेयर भूमि पर खेती की गयी है. अब धान फसल की अच्छी पैदावार के लिए यूरिया की जरूरत है, लेकिन जिले में यूरिया की कमी है.

हर साल खरीफ के मौसम में होती है यूरिया की कालाबाजारी

दुकानों में यूरिया पहुंचने के साथ खत्म हो जा रही है, जो किसान पहले दुकान पहुंचते हैं, उन्हें ही यूरिया मिल रही है और जो किसान देर से पहुंच रहे हैं, उनके पहुंचते तक यूरिया खत्म हो जा रही है. खाद-बीज दुकानों के खुलने से पहले कई किसान दुकान पहुंचे रहते हैं. ऐसे जिले में यूरिया की कमी कालाबाजारी की ओर इशारा कर रही है. जिले में हर साल खरीफ मौसम में यूरिया की कालाबाजारी की जाती रही है. कालाबाजारी के मामले में प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कमी के बीच ऊंची कीमत पर बिक रही यूरिया

बाजार में यूरिया की कमी है, जिससे यूरिया के पैकेट हो या खुदरा ऊंचे कीमत पर बिक्री की जा रही है. जिले भर में कुल आठ थोक उर्वरक अनुज्ञप्तिधारी हैं. इनमें से कई अनुज्ञप्तिधारियों व खुदरा बीज-खाद दुकानदारों से संपर्क किया गया. इसमें बताया गया कि यूरिया की काफी डिमांड है. आते ही खत्म हो जा रही है. यूरिया की दर के संबंध में बात भी उनलोगों से की गयी. इधर, यूरिया की कीमत अधिक लिए जाने से भले किसानों को अपनी जेब थोड़ी अधिक ढीली करनी पड़ रही है. लेकिन कमी के बीच यूरिया मिल जाने से किसान राहत की सांस लेते हुए अधिक कीमत देकर यूरिया खरीद रहे हैं.

Urea Scarcity In Gumla Jharkhand 1
खेतों में लगी धान को यूरिया की सख्त जरूरत. गुमला जिले में है किल्लत. फोटो : प्रभात खबर

अच्छी पैदावार के लिए यूरिया जरूरी : एतवा

पालकोट प्रखंड की बागेसेरा पंचायत के चीकटोली निवासी किसान एतवा लोहरा ने कहा कि पालकोट प्रखंड में किसानों को रासायनिक खाद यूरिया नहीं मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है. कृषि कार्य करने में समस्या आ गयी है. 15 दिनों के आसपास से रासायनिक खाद दुकान के अलावा लैंपस में भी यूरिया नहीं मिल रही है. अभी किसान मड़ुवा की खेती कर रहे हैं, जिसमें यूरिया खाद देना जरूरी है और यूरिया नहीं मिलने से किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाये, जिससे फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें : 7 दिन में 61 फीसदी कम बरसा मानसून, जानें अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

अधिक दाम पर यूरिया खरीद रहे हैं : बीजू

चैनपुर प्रखंड में यूरिया नहीं मिलने से किसान काफी परेशान हैं. प्रखंड में खाद बीज दुकानों में स्टॉक बिल्कुल ही समाप्त है. कृषक बीजू रौतिया ने बताया कि यूरिया खाद नहीं मिल रही है. धान में इसका छिड़काव नहीं होने से फसल अच्छा नहीं होगा और उत्पादन कम होगा. किसानों ने सरकार से यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि फसल का उत्पादन अच्छा हो सके. दुकानों में यूरिया नहीं मिलने से किसान चोरी छिपे ऊंचे दाम पर यूरिया खरीद रहे हैं.

पाई-पाई पैसा जमा किया नहीं मिली यूरिया : सिंह

सिसई प्रखंड के भदौली गांव निवासी किसान रामानंद सिंह ने कहा कि मॉनसून से पहले से ही किसान अपनी हर जरूरतों का गला घोंट कर पाई-पाई पैसा जोड़ कर किसी तरह से खाद बीज के लिए पैसा रखते हैं, ताकि खेती में किसी तरह की कमी न हो और उनकी उपज बढ़िया हो सके. किंतु ठीक समय में यूरिया की कमी किसानों की उम्मीद पर पानी फेर रहा है. समय से यूरिया खेत में नहीं दी गयी, तो उपज आधी से भी कम हो जायेगी. इसलिए मैं सरकार व प्रशासन से मांग करता हूं कि किसानों के हित व फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए एक सप्ताह के अंदर यूरिया खाद उपलब्ध करायी जाये.

इसे भी पढ़ें : सावधान! बदल रहा है झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किये 13 अलर्ट, 3 घंटे में 18 जिलों में वर्षा की चेतावनी

यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान : मनोज

गुमला सदर प्रखंड अंतर्गत बेहराटोली के किसान मनोज खड़िया ने बताया कि यूरिया नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. अभी धान की फसलों को यूरिया की सख्त जरूरत है. यदि यूरिया नहीं मिली, तो फसल बर्बाद हो जायेगी. इस बार लगातार बारिश के बाद पहले से परेशानी हुई है. बारिश थमने के बाद धान की रोपनी कर दी हैं. फसल अच्छी होने की उम्मीद है. परंतु यूरिया खाद नहीं मिलने से संकट आ गया है. यह समस्या अब हर साल की हो गयी है. सरकार व प्रशासन कभी भी किसानों के हित में पहले से प्लान नहीं बनाती है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ता है और खेती-बारी भी प्रभावित होती है.

किसानों का जीवन खेती पर निर्भर : सुखू

गुमला प्रखंड के गिंडरा गांव के किसान सुखू महतो ने कहा कि पहले रोजाना की बारिश ने खेती को प्रभावित किया और अब यूरिया नहीं मिल रही. जीवन कृषि पर ही निर्भर है. किसी प्रकार खेती की हैं. अब फसलों को यूरिया की जरूरत है. लेकिन यूरिया नहीं मिल रही है. यूरिया नहीं मिलेगी, तो भारी समस्या होगी. सरकार को किसानों के लिए समय पर यूरिया उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए. सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार व प्रशासन को पहले से पता है कि जिले में कितने खेत है. उसके हिसाब से पहले से यूरिया खाद का स्टॉक जिले में रखना चाहिए. परंतु, प्रशासन स्वार्थ की तरह काम करता है.

इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

यूरिया की आपूर्ति ठप, किसान चिंतित : चंद्रेश

बिशुनपुर प्रखंड के बहागड़ा गांव के किसान चंद्रेश उरांव ने कहा है कि यूरिया की आपूर्ति ठप होने से हम किसान चिंतित हैं. लैंपस व खाद्य बीज दुकानों में स्टॉक खत्म हो गया है. सरकार और प्रशासन से जल्द यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वे समय पर अपनी फसलों के लिए आवश्यक उर्वरक प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान में यूरिया नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें डर सता रहा है कि समय पर यूरिया नहीं मिलने से फसल उत्पादन में कमी होगी और इसका सीधा असर हम किसानों पर होगा. सरकार व प्रशासन इस विषम घड़ी में किसानों की मदद करें.

इनपुट : गुमला से जगरनाथ पासवान/बिशुनपुर से बसंत/ चैनपुर से कौशलेंद्र/ पालकोट से महीपाल/ सिसई से प्रफुल

इसे भी पढ़ें

रांची में स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025, बोले राज्यपाल – यह भारत की वैज्ञानिक एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन

नदी में मृत मिले सोनू की हुई थी हत्या, खूंटी पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बोकारो में स्कूल से सटे पेड़ पर वज्रपात, 2 भाग में बंटा वृक्ष, रसोईया मूर्छित

JPSC पास करने वाली पहाड़िया समुदाय की पहली महिला को झारखंड पुलिस ने किया सम्मानित

Previous article 10 दिनों तक घर में डिजिटल अरेस्ट रख 1.27 करोड़ की लूट
Next article Hair Care Tips: क्या नींद की कमी से भी झड़ते हैं बाल? जानें असली सच
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel