[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला सिसई मेला देख कर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

सिसई मेला देख कर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

0
सिसई मेला देख कर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

सिसई. सिसई थाना क्षेत्र में कॉलेज रोड स्थित गायटंगरा के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक ने इलाज के लिए रांची जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान कुलंगकेरी डीपाटोली गांव निवासी अनिल उरांव (28) व संजय उरांव (25) वर्ष के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी बाइक से सिसई मेला घूमने ये थे. मेला घूमने के बाद दोनों रात करीब आठ बजे सिसई से अपने गांव कुलंगकेरी डीपाटोली लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. दोनों सड़क किनारे बाइक समेत एक गड्ढे में गिरे हुए थे. दोनों युवकों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी. बाइक में भी आग लग गयी थी. बाइक से भी धुआं निकल रहा था. वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने जलती बाइक को देख कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल से दोनों को उठाया और इलाज के रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अनिल उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल संजय उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों द्वारा रांची ले जाने के क्रम में संजय ने रास्ते में दम तोड़ दिया. शनिवार को पुलिस दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना से दोनों को सिर में गंभीर चोट लगी थी. अगर दोनों युवक हेलमेट पहने हुए होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel