[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला सड़क हादसे दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सड़क हादसे दो युवकों की मौत, एक गंभीर

0
सड़क हादसे दो युवकों की मौत, एक गंभीर

गुमला. चैनपुर थाना क्षेत्र के बम्हनी मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में अर्जुन लकड़ा (19), पिता- मर्यानुश लकड़ा और धनकुंवर लोहरा (28), पिता- सीताराम लोहरा शामिल हैं. वहीं घायल युवक की पहचान बिंदोरा ग्राम निवासी करण उरांव (20), पिता- संतोष उरांव के रूप में हुई है. घटना उस समय हुई जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव बिंदोरा लौट रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआइ विजय उरांव व एएसआइ संतोष धर्मपाल लुगून पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल तीनों युवकों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. परिजनों के अनुसार, जब तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तो वहां कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था. इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. प्राथमिक उपचार नहीं मिलने और स्थिति गंभीर होने के कारण 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान अर्जुन लकड़ा व धनकुंवर लोहरा की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel