घाघरा में दो बाइक की टक्कर में दो की मौत
थाना क्षेत्र के नगड़ी ढलान के समीप हुआ सड़क हादसा
By Prabhat Khabar News Desk |
July 2, 2024 9:48 PM
घाघरा(गुमला).
घाघरा थाना क्षेत्र के नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में अरंगलोया गुरदरी निवासी छोटेसाव उरांव (20) व सोमा उरांव (60) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों घायल हो गये थे. घायल अवस्था में दोनों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात दोनों की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 5, 2026 8:25 PM
July 4, 2026 2:55 PM
July 4, 2026 1:58 PM
July 4, 2026 10:44 AM
July 3, 2026 10:40 PM
July 3, 2026 7:49 PM
July 3, 2026 6:48 PM
July 2, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 8:31 PM
July 2, 2026 6:41 PM
