कार पर हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जेल

कार पर हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जेल

By Prabhat Khabar News Desk | January 30, 2026 11:28 PM

गुमला. गुमला थाना के मुरकुंडा गांव में कार को क्षति पहुंचाने व कार चालक बानो निवासी गोवर्धन बड़ाइक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों में देवेंद्र गोप (पिता- हीरालाल गोप), प्रकाश नायक (पिता- हकंदू नायक) व रंजीत नायक (पिता- मुंशी नायक) शामिल हैं. वे लोग पुरनाटोली गांव के हैं. वहीं 10 से 12 अज्ञात हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है. गाड़ी पर हमला करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें सअनि विनय कुमार राम व सअनि अम्पा हेंब्रम समेत पुलिस बल शामिल थे. पुलिस ने घटना के बाद वायरल वीडियो की जांच करते हुए तीनों हमलावरों को गिरफ्तार किया है. सअनि अम्पा हेम्ब्रम ने बताया कि गोवर्धन बड़ाइक कार चला रहा था, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने कार को सामने से टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक सवार लोग कार के पास आये और चालक को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इन सभी ने मिलकर बेलोनो गाड़ी के उपर चढ़ कर ईट, पत्थर से काफी क्षतिग्रस्त कर दिये. गाड़ी का सभी पेपर भी जला दिया है. इस संबंध में गुमला थाना में कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी दल का गठन कर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा है कि अन्य हमलावरों को तलाश जारी है.