[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत

बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत

0
बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत

बिशुनपुर

. बिशुनपुर में बुधवार की शाम नेतरहाट घूमने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बॉक्साइट ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में राम मुंडा व बुद्धेश्वर साहू समेत एक अन्य युवक शामिल हैं. तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना बिशुनपुर थाना के चिंगरी व चिपरी गांव के बीच मुड़टंगवा मोड़ के समीप घटी है. घटना में दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक युवक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी के अनुसार भरनो थाना के परवल निवासी बुद्धेश्वर साहू राम मुंडा समेत एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से नेतरहाट घूमने जा रहा था, तभी मुड़टंगवा मोड़ के समीप बॉक्साइट लेकर आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद डाला. इधर, घटना के बाद ट्रक भी गड्ढे में घुस गया. घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel