गुमला. सिसई थाना के लकेया निवासी महावीर उरांव (36) ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर तुरंत सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार महावीर उरांव नशे की हालत में घर लौटा था और खाना मांग रहा था. खाना मिलने में थोड़ी देर होने पर वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया. कुछ देर बाद परिजनों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया.