युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

By Prabhat Khabar News Desk | January 28, 2026 10:35 PM

गुमला. सदर थाना के खड़िया पाड़ा में 17 वर्षीय युवक सनातन बाड़ा अपने घर में कपड़ा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी देते हुए मृतक की मां लेलंती बाड़ा ने बताया कि 27 जनवरी दिन मंगलवार को मैं अपने पति सुनील बाड़ा के साथ गुमला बाजार सब्जी बेचने गयी थी. मेरा बेटा घर में अकेले था. जब हम सब्जी बेच कर रात 7.30 बजे घर वापस आये, तो देखा कि कपड़ा के सहारे वेंटिलेटर में बांध फांसी पर लटके हैं, जिसे फंदे से उतारते हुए तत्काल सदर अस्पताल गुमला ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर गुमला थाना ने बुधवार को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

दो किसानों के चार बैल की चोरी

बसिया. थाना क्षेत्र के बंगरकेला टांगरटोली गांव में मंगलवार की रात किसान चैनू उरांव व नागेश्वर साहू के दो-दो बैल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. किसानों ने अपने बैल को गोशाला में रखा था. सुबह में उठ कर गोशाला जाने पर बैल गायब मिले. किसानों ने अपने-अपने बैलों को खोजने का प्रयास किया. लेकिन बैल कहीं नहीं मिले. बैल चोरी होने से किसानों में मायूसी है. किसानों ने पुलिस प्रशासन से बैल चोरों को पकड़ने व बैल वापस कराने की गुहार लगायी है.