टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

By Akarsh Aniket | June 12, 2026 10:19 PM

भरनो. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में शुक्रवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उपचारित टीबी रोगियों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर मरीजों को एलपीए सैंपल, ब्लड सैंपल, फेस ऑथराइजेशन सहित टीबी रोग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. डॉ. प्रियंका कुमारी ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी आना, वजन कम होना, भूख न लगना तथा रात में बुखार के साथ पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच एवं उपचार करायें. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना तथा बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. मौके पर वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक युगल किशोर, रवींद्र कुमार, परवीन कुमार, एहसान अहमद, मनीषा सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.