[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला टांगीनाथ और नवरत्नगढ़ ने जीते अपने-अपने मैच

टांगीनाथ और नवरत्नगढ़ ने जीते अपने-अपने मैच

0
टांगीनाथ और नवरत्नगढ़ ने जीते अपने-अपने मैच

गुमला. जिले के पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में एमपीएल क्रिकेट शुरू हुआ. इसका उदघाटन घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर सीओ ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार बेहतर प्रयास हो रहा है. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला टांगीनाथ धाम बनाम आंजनधाम के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टांगीनाथ धाम ने 12 ओवर में 124 रन बनाये. इसमें विशाल राम पासवान ने 15 गेंद में 33 रन, अविनाश रजक ने 17 गेंद में 32 रन, आशीष भगत ने 19 गेंद में 34 रन, चंदन सिंह ने सात गेंद में 14 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी आंजनधाम की टीम 12 ओवर में 115 रन ही बना सकी. इसमें मुकेश पांडे ने सर्वाधिक 39 रन, मो रिजवान ने 25 रन का योगदान दिया. इसमें मैन ऑफ द मैच टांगीनाथ धाम के विशाल राम पासवान को मिला, जबकि बेस्ट कैच आंजनधाम के पंकज कुमार कर्ण को मिला. दूसरा मुकाबला में नवरत्नगढ़ बनाम पंपापुर के बीच खेला गया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पंपापुर की टीम 12 ओवर में 96 रन बनाये. इसमें एकलव्य उरांव ने 26 रन, दीपक ने 12 रन, मो वकार ने 12 रन का योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी नवरत्नगढ़ की टीम 11.5 ओवर में 100 रन बना कर मैच जीत लिया. इसमें पुनीत सोनी मिक्की ने 11 गेंद में 22 रन, 10 गेंद में 19 रन, 10 गेंद में 23 रन, दीपक वर्मा काजू ने आठ गेंद में 12 रन बनाये. इसमें मैन ऑफ द मैच पुनीत सोनी मिक्की, बेस्ट कैच नीरज कुमार को मिला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel