[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला धमकी देने के तीन घंटे बाद पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

धमकी देने के तीन घंटे बाद पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

0
धमकी देने के तीन घंटे बाद पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

गुमला. चैनपुर थाना के कटकाही पुजराटोली गांव में 12 वर्षीय समीर चोरांठ का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला है. पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना से कुछ घंटे पहले मृतक के पिता को मिली जान से मारने की धमकी ने मामले को हत्या व आत्महत्या के रहस्य में उलझा दिया है. मृतक के पिता सुरेंद्र चोरांठ ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे गांव की एक महिला उनके घर पहुंची थी. महिला समीर पर चोरी करने तथा अपनी चार वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा रही थी. आरोपों को लेकर वह काफी आक्रोशित थी. सुरेंद्र के अनुसार महिला ने धमकी देते हुए कहा था आज तोर बेटा कहूं मिली हले मरूवामु, कहिंयो दिखी हले उके आज नी छोड़ब ( आज तुम्हारा बेटा कहीं भी मिला, तो उसे मार डालूंगी, उसे जिंदा नहीं छोड़ूंगी). बताया जाता है कि इस आरोप-प्रत्यारोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि तलवार तक निकाल ली गयी थी. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था.

खाना खाने की बात कह कर घर से निकला था समीर : परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह समीर अपने पिता के साथ बकरियों के लिए कोरा (शेड) छारने का काम कर रहा था. दोपहर करीब 12 बजे वह तालाब में नहाने गया और एक बजे घर लौट आया. इसके बाद उसने खाना खाने की बात कह कर घर से बाहर कदम रखा, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. शाम करीब पांच बजे शौच के लिए खेत गये ग्रामीणों ने गांव के बरटोंगरी इलाके में एक एकसिया (बबूल) के पेड़ पर चुटिया लरंग (जंगली लता) के सहारे समीर का शव लटका हुआ देखा. सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पिता के बयान और महिला द्वारा दी गयी धमकी को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. हालांकि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel