[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला जीवन में सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी : फादर मनोहर

जीवन में सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी : फादर मनोहर

0
जीवन में सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी : फादर मनोहर

: संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों एवं रिटायर वरिष्ठ शिक्षक जस्टिन टोप्पो को भावभीनी विदाई दी गयी. प्रतिनिधि, गुमला संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों एवं रिटायर वरिष्ठ शिक्षक जस्टिन टोप्पो को भावभीनी विदाई दी गयी. विदाई समारोह का यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए विशेष रूप से भावनात्मक व प्रेरणादायक रहा. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक फादर मनोहर कुमार खाया, को-ऑर्डिनेटर फादर प्रफुल्ल, रिटायर शिक्षक जस्टिन टोप्पो तथा 12वीं कक्षा के छात्र प्रतिनिधि नवीन कुमार के द्वारा सामूहिक दीप जलाकर किया गया. इसके पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना किया गया. जिसमें लक्ष्मी साहू ने श्रीमद्भगवद्गीता, मोहम्मद फरहान ने कुरान, प्रीति कुमारी ने सरना धर्म व जॉनसन सोरेन ने बाइबिल से पाठ प्रस्तुत किया. इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रेयर डांस, फेयरवेल सॉन्ग, संथाली नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक फादर मनोहर कुमार खोया ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास आवश्यक है. मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय ध्यान रखने योग्य छोटी-छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण बातों पर भी ध्यान आकृष्ट किया. उन्होंने कहा कि भले ही विद्यार्थी आज इस विद्यालय से विदा ले रहे हों. लेकिन यहां से प्राप्त शिक्षा और मूल्य उनके जीवनभर मार्गदर्शन करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यालय के द्वार उनके लिए सदैव खुले रहेंगे और उनसे एक अच्छे, जिम्मेदार व सम्मानित नागरिक बनने की अपेक्षा की. रिटायर शिक्षक जस्टिन टोप्पो के संबंध में उन्होंने कहा कि उनका जीवन सादगी, समर्पण और कर्तव्यपरायणता की अनुपम मिसाल है. कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों से कभी समझौता नहीं किया. वहीं रिटायर शिक्षक जस्टिन टोप्पो ने विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा की. मौके पर विद्यालय के रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर, शिक्षक विक्रम प्रसाद साहू, शांति मार्ग्रेट बड़ा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel