[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मुरगा मोड़ से बरामद हुई चोरी की गयी एटीएम

मुरगा मोड़ से बरामद हुई चोरी की गयी एटीएम

0
मुरगा मोड़ से बरामद हुई चोरी की गयी एटीएम

बसिया. बसिया पुलिस ने सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गयी टाटा इंडिकैश एटीएम व पिकअप गाड़ी को कामडारा थाना क्षेत्र के मुरगा मोड़ से बरामद किया है. बताते चले कि अज्ञात चोरों ने बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर खुदी चौक स्थित टाटा इंडिकेस एटीएम की चोरी की थी. एटीएम की चोरी करने से पूर्व चोरों द्वारा पिकअप गाड़ी की चोरी की गयी थी. गाड़ी की चोरी करने के बाद चोरों ने एटीएम की चोरी कर फरार हो गये थे, जिसके बाद पुलिस ने एटीएम व गाड़ी को मुरगा मोड़ से बरामद किया है. मुरगा मोड़ में गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे. खेलते हुए बच्चों ने एटीएम मशीन फेंका हुआ देखा. साथ ही वहां मशीन का पेपर भी बिखरा हुआ था, जिससे बच्चे खेलने लगे. बाद में इसकी जानकारी गांव के बड़े लोगों को हुई और उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर एटीएम मशीन को जब्त किया. मौके पर से पुलिस को एटीएम मशीन तोड़ने में उपयोग किये गये छेनी, साबल व पलास भी मिला है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कोनबीर में स्थित एसबीआइ बैंक के एटीएम को बीते एक सितंबर 2024 को चोरों ने चोरी कर ली थी. उस समय भी इस अंदाज में चोरों ने चोरी की थी. चोरों ने बसिया के संजय चौधरी के पिकअप को चुरा कर एटीएम चुरायी थी, जिसके बाद वाहन को बाकूटोली गांव के समीप छोड़ दिया गया था. घटना के बाद फिर से उसी अंदाज में पहले दूसरे की गाड़ी चोरी करने के बाद एटीएम की चोरी की गयी. हालांकि अभी तक उक्त पहले मामले का भी उद्भेदन नहीं हो सका है. इसके बाद अब फिर से दूसरी चोरी की घटना घट चुकी है. पुलिसिया कार्रवाई में उदासीनता से चोरों ने दूसरी बार भी पहली बार की तरह ही चोरी की घटना को अंजाम दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel