[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला तीन दिवसीय भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना दिवस कल से

तीन दिवसीय भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना दिवस कल से

0
तीन दिवसीय भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना दिवस कल से

बिशुनपुर. प्रखंड के हाकाजांग-रेहलदाग सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बर महादेव में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है. यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 जनवरी से 22 जनवरी तक विधिवत रूप से संपन्न होगा. इस पावन धार्मिक आयोजन का संचालन कल्याण बाबा के नेतृत्व में किया जायेगा. कल्याण बाबा ने बताया कि हनुमान प्रतिमा स्थापना दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम के अंतर्गत 1008 हनुमान चालीसा पाठ, संपूर्ण रामायण पाठ, अखंड राम–राम कीर्तन, विशेष पूजन-अर्चन एवं हवन का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बर महादेव स्थल वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है. यहां आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है. उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति भाव से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजन करेंगे. उन्हें भगवान हनुमान की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी. वहीं कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है. आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है. जिसमें स्वच्छता, पेयजल एवं व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel