[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला राज्य में आर्ट्स में प्रथम, साइंस में द्वितीय और कॉमर्स में तृतीय स्थान

राज्य में आर्ट्स में प्रथम, साइंस में द्वितीय और कॉमर्स में तृतीय स्थान

0
राज्य में आर्ट्स में प्रथम, साइंस में द्वितीय और कॉमर्स में तृतीय स्थान

गुमला. शिक्षा क्षेत्र में लगातार प्रगति करते हुए गुमला जिले ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट में भी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स में राज्य में प्रथम, साइंस में द्वितीय तथा कॉमर्स में तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में कुल 6560 परीक्षार्थियों में से 6529 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 99.52 रहा. इनमें 5317 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की. यह पिछले वर्ष के चौथे स्थान की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है. साइंस संकाय में कुल 974 परीक्षार्थियों में से 887 विद्यार्थी सफल रहे, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 91.06 रहा. इनमें 809 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की. यह प्रदर्शन पिछले वर्ष के छठे स्थान से उन्नति करते हुए इस वर्ष द्वितीय स्थान तक पहुंचने का परिणाम है. कॉमर्स संकाय में कुल 510 परीक्षार्थियों में से 502 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 98.43 रहा, जबकि 400 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की. इस संकाय में जिला ने पिछले वर्ष के 14वें स्थान से सुधार करते हुए इस वर्ष तृतीय स्थान हासिल किया. इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा विजय अभियान और गिफ्ट ऑफ एजुकेशन गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अभियान के तहत कंट्रोल यूनिट की स्थापना, ऑडियो-वीडियो मॉनिटरिंग, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम, समयबद्ध सिलेबस पूर्णता, नियमित पुनरावृत्ति, प्री-बोर्ड व मॉक टेस्ट, रेमेडियल कक्षाएं तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की गयीं. उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने बताया कि शैक्षणिक सुधार के लिए सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू की गयी. पूर्व उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और वर्तमान उपायुक्त के नेतृत्व में विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण, वीडियो कॉल के माध्यम से निगरानी, अधिकारियों के साथ विद्यालयों की टैगिंग तथा शिक्षकों की जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया, जिससे शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हुआ. उन्होंने कहा कि मैट्रिक में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान के बाद इंटरमीडिएट में भी तीनों संकाय में शीर्ष तीन में स्थान प्राप्त करना टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. इस उपलब्धि पर उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे पूरे झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel