[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला गुमला में ड्राई-डे के दौरान छापेमारी, 20 बोतल शराब व 23 केन बियर के साथ दो गिरफ्तार

गुमला में ड्राई-डे के दौरान छापेमारी, 20 बोतल शराब व 23 केन बियर के साथ दो गिरफ्तार

0
गुमला में ड्राई-डे के दौरान छापेमारी, 20 बोतल शराब व 23 केन बियर के साथ दो गिरफ्तार

गुमला गुमला नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर घोषित ड्राई-डे के बीच अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात करीब 12 बजे जशपुर रोड स्थित काली मंदिर के समीप छापेमारी अभियान शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा. पुलिस को सूचना मिली थी कि जशपुर रोड स्थित एक फल दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बल संबंधित घर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान घर के अंदर छिपाकर रखे गये 20 बोतल अंग्रेजी शराब और 23 बोतल केन बियर बरामद किया. मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जशपुर रोड निवासी रवि कुमार और लक्ष्मण नगर निवासी सतीश कुमार है. पुलिस के अनुसार दोनों अवैध शराब बिक्री के धंधे में लंबे समय से संलिप्त थे और चुनाव के दौरान प्रतिबंध का फायदा उठाकर ब्लैक में शराब बेचने की तैयारी में थे. उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शनिवार की शाम 5.00 बजे से लेकर मंगलवार तक जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. इस अवधि के लिए पूरे क्षेत्र को ड्राई जोन घोषित किया गया है. इसके बावजूद कुछ शराब कारोबारियों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए “तू डाल-डाल, मैं पात-पात” की तर्ज पर अवैध बिक्री की जा रही थी. बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में रात 11 बजे से लेकर दिन के 11 बजे तक, शराब दुकान खुलने और बंद होने के बीच के समय में दुकानदारों की मिलीभगत से फुटपाथ अथवा किसी निजी प्रतिष्ठान में चोरी-छिपे शराब बेची जा रही थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. रविवार की अपराह्न करीब 3.00 बजे दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान ड्राई जोन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील किया है कि अवैध शराब बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें. ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel