[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है डाक विभाग : रामविलास चौधरी

देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है डाक विभाग : रामविलास चौधरी

0
देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है डाक विभाग : रामविलास चौधरी

गुमला. डाक प्रमंडल गुमला ने बुधवार को गुमला के बम्हनी स्थित कुड़ुख भाषा व सांस्कृतिक पुनरुत्थान केंद्र में भव्य व्यवसाय विकास समीक्षा सह डाक महामेला का आयोजन किया गया. डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा के निर्देशन व नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक निदेशक झारखंड परिमंडल राम विलास चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक जीवन बीमा झारखंड परिमंडल के उप मंडलीय प्रबंधक अमित कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम में भारत सरकार की विभिन्न डाक सेवाओं व योजनाओं जैसे डाक जीवन बीमा (पीएलआइ), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआइ), लघु बचत योजनाओं (एसबी, आरडी, टीडी, एमआइएस, एनएससी, केवीपी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना) के लाभों की जानकारी दी गयी. साथ ही योजनाओं को वित्तीय समावेशन व बचत संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया. मुख्य अतिथि रामविलास चौधरी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में डाक विभाग अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है. डाक विभाग का व्यापक नेटवर्क सरकार के वित्तीय समावेशन के विजन को साकार करने में लघु बचत योजनाओं और आइपीपीबी के माध्यम से महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है. संचालन प्रियंका सिंह व श्वेता कच्छप ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक डाक अधीक्षक कुणाल प्रियदर्शी, डाक निरीक्षक विनय कुमार, अभिनव तिग्गा, बिजेंद्र प्रसाद, अभिषेक कुमार सहित विभिन्न मंडलों के अधिकारियों व डाक कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डाक जीवन बीमा के लिए चलेगा विशेष अभियान : अमित

विशिष्ट अतिथि अमित कुमार ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को डाक जीवन बीमा के लिए एक वृहद विशेष अभियान आयोजित किया जायेगा. अभियान बीमा सुलभता को बढ़ाने और आम जनमानस को बेहतर बीमा विकल्प प्रदान करने में सहायक होगा. कहा कि डाक जीवन बीमा योजनाएं अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में कम प्रीमियम और अधिक बोनस प्रदान करती है.

उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

डाक महामेला के दौरान वित्तीय साक्षरता, बचत व बीमा योजनाओं को बढ़ावा देने व वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में डाक सहायक शिव शंकर ठाकुर, जयश्री, प्रतिमा कुमारी, रूपेश चंद्र, मुकेश कुमार, निकेत भगत, शक्ति कंसारी, शत्रुधन चौधरी, अंकित कुमार तिवारी, नीलम कुमारी, अंचल बरला, राहुल सिंह मुंडा, करण कुमार, असीम गौरव, बिरमई उरांव, मुखदेव उरांव, अभिषेक चौधरी, लाल प्रभात सहदेव, चूड़ामणि साहू, तुलसी रानी, राजेश कुमार, अंकुर मिंज सहित डाक कर्मी व नागरिक शामिल रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel