[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मृत समझी गयी पूजा कानपुर में जिंदा मिली, सोशल मीडिया से खुला राज

मृत समझी गयी पूजा कानपुर में जिंदा मिली, सोशल मीडिया से खुला राज

0
मृत समझी गयी पूजा कानपुर में जिंदा मिली, सोशल मीडिया से खुला राज

गुमला. गुमला जिले की पूजा, जिसे उसका परिवार मृत मान चुका था, कानपुर में जिंदा मिली है. इस हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा तब हुआ, जब कानपुर के एक सेंटर में रह रही एक युवती ने अपना घर गुमला बताया. किसी ने उसकी तस्वीर और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर दी, जो तेजी से वायरल हो गयी. गुमला में बैठे उसके परिजनों ने जब तस्वीर देखी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जिस बेटी को वे खो चुके थे, उसके जिंदा होने की खबर ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया. तुरंत ही पूजा के बड़े भाई सूरज राम और पवन राम थाना पहुंचे और पूरी कहानी पुलिस को बतायी. परिजनों के अनुसार पूजा का बचपन बेहद अभावों में बीता. माता-पिता दूलो देवी और माधो राम के निधन के बाद बड़ी बहन आशा देवी ने तीनों भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाली. आर्थिक तंगी के बीच साल 2023 में बरटोली गांव की मिलू देवी के माध्यम से मध्य प्रदेश के विजावर गांव से पूजा के लिए रिश्ता आया. परिस्थितियों के चलते परिवार ने शादी के लिए हामी भर दी. 16 अप्रैल 2023 को गुमला शहर के सरना टोली स्थित मंदिर में पूजा की शादी विजावर निवासी रामरत्न राम से कर दी गयी. शादी के बाद कुछ महीनों तक सब सामान्य रहा और पूजा का अपने मायके से संपर्क बना रहा. लेकिन करीब चार महीने बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया और वह पूरी तरह संपर्क से बाहर हो गयी. चिंतित परिजन उसे खोजते हुए विजावर पहुंचे, जहां उसके पति ने बताया कि वह अपनी मां को अस्पताल ले गया था और उसी दौरान पूजा कहीं चली गयी. उसने गुमशुदगी की सूचना देने की बात कह कर परिजनों को वापस भेज दिया. धीरे-धीरे उसका फोन भी बंद हो गया और पूजा का कोई सुराग नहीं मिला. निराश होकर परिवार ने मान लिया कि शायद पूजा अब इस दुनिया में नहीं रही. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने पूरे मामले को पलट दिया. अब परिजन आरोप लगा रहे हैं कि गरीबी का फायदा उठा कर पूजा से शादी की गयी और बाद में उसे प्रताड़ित किया गया. उनका कहना है कि पहचान छुपाने के लिए उसके सिर के बाल भी मुंडवा दिये गये और उसे घर से भगा दिया गया. फिलहाल, पुलिस कानपुर से पूजा को सुरक्षित गुमला लाने की तैयारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel