[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला पाकुड़ ने लातेहार को 18 रन से हराया

पाकुड़ ने लातेहार को 18 रन से हराया

0
पाकुड़ ने लातेहार को 18 रन से हराया

गुमला.

गुमला के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में जेएससीए इंटर जिला अंडर-19 प्लेट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पाकुड़ ने लातेहार को 18 रन से हराया. पाकुड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 33.3 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गयी. पाकुड़ की ओर से अर्जुन गोस्वामी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली. सिंटू कुमार यादव ने 17, सुबेर व अबू सऊद ने 17-17 रन बनाये. रोशन व दिवाकर ने 10-10 रनों का सहयोग किया. लातेहार की ओर से विजय रोहित ने 9.3 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. गौरव पाल व आदर्श विशाल ने दो-दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की पूरी टीम 32.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गयी. लातेहार के विजय रोहित ने 68 रनों की पारी खेली. वहीं गौरव पाल 15, कुमार शानू 14 व हिमांशु ने 12 रनों का सहयोग दिया. पाकुड़ की ओर से सिंटू यादव ने 10 ओवर में 32 रन देकर पांच व रोशन कुमार ने 8.4 ओवर में 35 रन खर्च कर चार विकेट लिये. गेंद व बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लातेहार के विजय रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मौके पर जेएससीए द्वारा प्रतिनियुक्ति टीआरडीओ मिलन दत्ता, अंपायर मनोहर सिंह, नीरज पाठक, गुमला जिला क्रिकेट संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ज्ञान प्रकाश, सुनील सिंह, सौरभ अंकित, यमुना झा, सन्नी साहू समेत अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel