[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

0
मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

भरनो. करंज पुलिस ने दतिया गांव में हुई मारपीट और हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार सिंह (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. आरोपी पालकोट थाना क्षेत्र के कोनसलता (चैनपुर) का निवासी है. घटना के संबंध में बताया गया कि बीते तीन मई को दतिया गांव में फुलेंद्र सिंह की पुत्री की शादी में चैनपुर बुज्जीटोली से बारात आयी थी. जयमाला के दौरान दोनों पक्षों के युवकों के बीच उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बाराती पक्ष के लड़कों ने लड़की पक्ष के संतोष सिंह के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया था. रिम्स में इलाज के दौरान संतोष सिंह की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने करंज थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कांड संख्या 03/26 के तहत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी अशोक कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

गुमला. नेतरहाट थाना के दउना गांव निवासी 35 वर्षीय हरि लोहरा और 20 वर्षीय सुमित लोहरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. दोनों युवक मोटरसाइकिल से चटकपुर गये थे, वहां से वापस लौटने के क्रम में गोठुगांव के समीप अचानक एक बैल सड़क के बीच में आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. घटना के बाद परिजनों ने हरि लोहरा को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां फिलहाल उपचार चल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel