[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही के साथ कार्य करें अधिकारी : डीसी

योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही के साथ कार्य करें अधिकारी : डीसी

0
योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही के साथ कार्य करें अधिकारी : डीसी

गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय विभिन्न विभागों व योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अभियंताओं व अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी भवनों का निर्माण निर्धारित मानकों व उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाये. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही योजना के तहत बनने वाले स्कूल भवनों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा. बैठक में जिले के सभी चिन्हित क्षेत्रों व घरों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोई भी योग्य परिवार बिजली सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए. मोबाइल नेटवर्क व टावर से संबंधित कार्यों की समीक्षा में उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. कल्याण एवं शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी स्कूली बच्चों के बैंक खातों को एनपीसीआइ से लिंक कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. उन्होंने एलडीएम को बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से विद्यालयों में विशेष कैंप आयोजित कर शत-प्रतिशत एनपीसीआइ मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छूटे हुए सभी योग्य विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्य अविलंब पूरा करने तथा आगामी सत्र 2026-27 के लाभुकों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देशित किया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने डुमरी क्षेत्र में पाइपलाइन निर्माण कार्य को बिना किसी विलंब के शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ व नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता व जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक आइटीडीए लीली एनोला लकड़ा, सिविल सर्जन गुमला डॉ शंभूनाथ चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel