[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला बीटेक करने के बाद जेपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही नेहा लकड़ा बनी वार्ड कमिश्नर

बीटेक करने के बाद जेपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही नेहा लकड़ा बनी वार्ड कमिश्नर

0
बीटेक करने के बाद जेपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही नेहा लकड़ा बनी वार्ड कमिश्नर

गुमला. गुमला शहर के करमटोली निवासी नेहा लकड़ा इस बार नगर परिषद का चुनाव जीत वार्ड कमिश्नर (वार्ड- 16) बनी है. नेहा बीटेक करने के साथ जेपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है. हालांकि वार्ड कमिश्नर बनने के बाद भी नेहा अपनी तैयारी में लगी हुई है, ताकि वह जेपीएससी की परीक्षा पास कर प्रशासनिक अधिकारी बन सके. नेहा ने कहा कि जेपीएससी की तैयारी के दौरान ही नगर परिषद का चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड व मुहल्ले के विकास के लिए सशक्त महिला उम्मीदवार की जरूरत है. लोगों की मांग और वार्ड के विकास की स्थिति को देखते हुए मैं चुनाव मैदान में उतरी. इसके बाद रिजल्ट सामने है. कहा कि जनता ने मेरा साथ दिया और मैं अपने वार्ड से चुनाव जीतकर वार्ड कमिश्नर बन गयी. मेरे पास अभी पांच साल है. मैं अपने वार्ड के संपूर्ण विकास करने का संकल्प लिया है.

शैल मिश्रा रिकॉर्ड तीसरी बार बनी वार्ड कमिश्नर, जनता से जुड़ाव का मिलता रहा है लाभ

गुमला शहर की महिलाओं व जनता की आवाज शैल मिश्रा हैं. उनके विकास कार्यों का फायदा उन्हें नगर परिषद के चुनावों में मिलता रहा है. इस बार चुनाव जीत कर शैल मिश्रा ने रिकॉर्ड तीन बार पार्षद बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. शैल मिश्रा 2013, 2018 व 2026 के चुनाव में वार्ड नंबर 21 से चुनाव जीत कर पार्षद बनी है. शैल मिश्रा लगातार शहर व अपने वार्ड के मुद्दों को लेकर मुखर रही है. यहां तक कि महिलाओं के कई गंभीर मुद्दों में भी वे खुल कर बोलती रहती है. शैल मिश्रा ने कहा है कि जनता का विश्वास उन पर है. यही वजह है कि वह तीन टर्म से अपने वार्ड से पार्षद है. मेरा प्रयास रहा है कि मेरे वार्ड के अंतर्गत जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दूर करना. वार्ड की हर छोटी बड़ी घरेलू समस्या हो या फिर पानी, बिजली, सड़क व नाली के मुद्दे. उनका समाधान करने का वह प्रयास करती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel