[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला मनरेगा में कोताही या धांधली बर्दाश्त नहीं : शहबान

मनरेगा में कोताही या धांधली बर्दाश्त नहीं : शहबान

0
मनरेगा में कोताही या धांधली बर्दाश्त नहीं : शहबान

गुमला.

मनरेगा लोकपाल शहबान शेख ने पालकोट प्रखंड अंतर्गत मनरेगा से संचालित योजनाओं की समीक्षा गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार पालकोट में की. बैठक में मनरेगा लोकपाल ने समीक्षा से पूर्व मनरेगा योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा एक्ट के तहत करने, सेवन रजिस्टर का संधारण करने व मनरेगा में मजदूरी करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया. समीक्षा में बीपीओ मूरत यादव ने बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप की 373 योजना ली गयी है, जिसमें 225 पूरी होने की स्थिति में है, जबकि लगभग 70 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है. इस प्रकार 2024-25 में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत पूरे प्रखंड में 300 एकड़ भूमि पर आम बागवानी का लक्ष्य है. इसके विरुद्ध लगभग 220 एकड़ भूमि पर आम के पौधे लगाने के लिए गड्ढा खुदाई व घेराबंदी का कार्य चल रहा है. इस पर मनरेगा लोकपाल ने सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मनरेगा से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन सफलतापूर्वक करें. इसमें किसी तरह की कोताही या धांधली बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि कार्य ऐसा करें कि कोई शिकायत नहीं करें. अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बैठक के बाद मनरेगा लोकपाल ने क्षेत्र भ्रमण कर गांवों में निर्माणाधीन बिरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण किया. निरीक्षण में मनरेगा लोकपाल ने लाभुकों के निर्माणाधीन कूपों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया. मौके बीपीओ, रोजगार सेवक, एइ, जेइ समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel