[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड गुमला एनसीसी का दस दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप का समापन

एनसीसी का दस दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप का समापन

0
एनसीसी का दस दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप का समापन

प्रतिनिधि, गुमला 46 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा बीएन जालान कॉलेज, सिसई में आयोजित दस दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप का मंगलवार को समापन हुआ. इस शिविर में गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 506 कैडेटों ने भाग लिया. कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम वर्क और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ड्रिल, हथियार संचालन, फायरिंग, शारीरिक फिटनेस, मानचित्र अध्ययन और फील्ड क्राफ्ट जैसे सैन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही सड़क सुरक्षा, तंबाकू नियंत्रण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी जागरूक किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीएन जालान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमिताभ भारती ने कैडेटों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने कैडेटों को शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और उनके टीम वर्क व अनुकरणीय व्यवहार की प्रशंसा की. समापन अवसर पर कैडेटों ने स्थानीय लोक और समकालीन नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. अंत में ड्रिल, फायरिंग, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किये गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel